📌 अमित मणि त्रिपाठी
देवरिया। इनर व्हील क्लब ऑफ देवरिया सेंट्रल ने शनिवार को शहर के एक होटल में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया। वर्ष 2026-27 के लिए अंजना मिश्रा ने अध्यक्ष पद संभाला। मंडलाध्यक्ष मधु कमानी ने मुख्य अतिथि के रूप में नई टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सेवा प्रकल्प भी संचालित हुए जिनमें बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री और एक जरूरतमंद महिला को राशन वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें: ट्रॉमा सेंटर निर्माण में देरी पर DM सख्त — कार्यदायी संस्था पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
नई कार्यकारिणी का गठन
शिखा बर्नवाल की गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उर्मिला यादव ने संचालन किया। निवर्तमान अध्यक्ष चांदनी कौर ने अंजना मिश्रा को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।
नई कार्यकारिणी में अर्शिया रहमान को सचिव, प्रियंका जोशी को उपाध्यक्ष, भारती शुक्ला को कोषाध्यक्ष, यशोदा जायसवाल को आईएसओ और मधु चौरसिया को संपादक बनाया गया।
अंजना मिश्रा ने गत वर्ष की उपलब्धियां साझा कीं। सचिव अर्शिया रहमान ने नए सत्र में 365 सेवा प्रकल्पों का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प दोहराया। अंजना मिश्रा ने कहा कि टीम, समर्पण और सहयोग से समाज हित में काम करती रहेगी।
मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि मधु कमानी ने कहा — “इनर व्हील का वास्तविक उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जब प्रत्येक सदस्य प्रेम, समर्पण और टीम भावना से कार्य करता है, तब संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती है।”
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जोनल हेड सरोज अग्रवाल और रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने भी विचार रखे। रोटरी क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: DM मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में लिया संज्ञान — वैकल्पिक रास्ते पर कब्जा हटाने के निर्देश
सेवा प्रकल्प भी हुए आयोजित
समारोह में दो बालिकाओं को स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी दी गई। एक जरूरतमंद महिला को एक माह का राशन मिला। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत क्लॉथ बैग, छाते, पौधे और वाहन स्टिकर वितरित किए गए।
रोटरी क्लब के अखिलेंद्र शाही, राजेंद्र जायसवाल, कपिल सोनी, मनोज मद्धेसिया, अतुल बर्नवाल, विपिन बिहारी शर्मा, राकेश धर द्विवेदी, सिद्धेश्वर चतुर्वेदी, सतपाल सिंह, रवि मिश्रा, श्याम शर्मा, प्रसन्न शर्मा, मनोज गुप्ता, राकेश उपाध्याय, विजय सिंह और विजय शंकर मणि सहित इनर व्हील की सदस्याएं एवं अनेक नागरिक उपस्थित रहे।


