📌 अमित मणि त्रिपाठी
देवरिया, 5 अगस्त। महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूर्ण होने के करीब 11 महीने बाद कुल 9 चिकित्सा शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के प्रयासों से यह प्रक्रिया संभव हो सकी।
नौ शिक्षकों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति सूची में दो सह-आचार्यों को आचार्य के पद पर और सात सहायक आचार्यों को सह-आचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति की पूरी सूची इस प्रकार है:
- डॉ. बबिता कपूर — सह-आचार्य से आचार्य
- डॉ. पवन त्रिवेदी — सह-आचार्य से आचार्य
- डॉ. संजय भट्ट — सहायक आचार्य से सह-आचार्य
- डॉ. शालिनी गुप्ता — सहायक आचार्य से सह-आचार्य
- डॉ. सोनू कुमार — सहायक आचार्य से सह-आचार्य
- डॉ. रितिका जायसवाल — सहायक आचार्य से सह-आचार्य
- डॉ. माया सिंह — सहायक आचार्य से सह-आचार्य
- डॉ. अफसाना अंसारी — सहायक आचार्य से सह-आचार्य
- डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी — सहायक आचार्य से सह-आचार्य

