लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को बी. ए. की छात्रा काजल शर्मा को खेलो इंडिया और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कुशल खिलाड़ी कोष योजना के अंतर्गत पचास हजार रुपए का चेक दिए। कुलपति ने छात्रा काजल शर्मा को पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी बधाई देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कुशल खिलाड़ी कोष योजना के सकारात्मक परिणामों को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भविष्य हेतु एक सशक्त माध्यम मिलेगा, जिससे वे सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्विद्यालय और राष्ट्र के बढ़ते गौरव में अपना योगदान देंगे। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो रूपेश कुमार ने काजल शर्मा को प्रमाण पत्र दे कर सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रो संगीता साहू अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने गौरव स्थल पर काजल शर्मा के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें बधाई भी दी।

Estimated read time
0 min read


