📌 अमित मणि त्रिपाठी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में महिला थाना देवरिया में 14 जुलाई को जनसुनवाई के दौरान दो वैवाहिक जोड़ों के बीच सफल समझौता कराया गया। पहला मामला थाना सुरौली क्षेत्र के ग्राम जोकहा खास का था जहां वंदना देवी ने पति और ननद के विरुद्ध पारिवारिक विवाद का प्रार्थना पत्र दिया था। दूसरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिड़रा का था जिसमें पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था। महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल आरफीन फात्मा, म.का. संजू यादव और पीएलवी सुमन पाण्डेय के सहयोग से दोनों मामलों की काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग सफल रही और दोनों जोड़े प्रसन्नतापूर्वक एक साथ घर रवाना हुए।
यह भी पढ़ें: महिला थाना देवरिया की काउंसिलिंग से नेहा-अनिल तिवारी में हुआ समझौता
जोकहा खास का पहला मामला
थाना सुरौली क्षेत्र के ग्राम जोकहा खास निवासी वंदना देवी पुत्री रामगणेश निषाद ने महिला थाना देवरिया में अपने पति प्रेम निषाद और ननद के विरुद्ध पारिवारिक विवाद का प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया।

थानाध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में काउंसिलिंग शुरू की गई। पति-पत्नी के बीच आपसी संवाद, पारिवारिक जिम्मेदारियों और वैवाहिक जीवन के महत्व को लेकर बातचीत कराई गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात सुनने के बाद मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति जताई।
यह भी पढ़ें: DM मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में असहाय महिला को दिलाई योजनाओं की सौगात
पिड़रा गांव का दूसरा मामला
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिड़रा के एक विवाहित जोड़े के बीच आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाकर काउंसिलिंग की गई।
महिला कांस्टेबल आरफीन फात्मा, म.का. संजू यादव और पीएलवी सुमन पाण्डेय ने सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों पक्षों ने भावनाओं को समझते हुए भविष्य में सौहार्दपूर्वक साथ रहने पर सहमति जताई।
दोनों मामलों में काउंसिलिंग सफल रही और दोनों जोड़े प्रसन्नतापूर्वक एक साथ घर रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में महिला थाना देवरिया पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए जनसुनवाई के दौरान काउंसिलिंग आयोजित करता है।

