गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर की ऐतिहासिक रामगढ़ताल झील पर आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप (अंडर-19) के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के लगभग 300 युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में गोरखपुर सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भी उपस्थित रहे।
खिलाड़ी देते हैं समाज को सकारात्मक ऊर्जा — CM योगी
समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा — “जिस देश का युवा अपनी शक्ति का सकारात्मक उपयोग कर रहा हो और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जा रहा हो, उस देश का भविष्य उज्ज्वल होता है।” उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमेशा सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ कार्य करते हैं। वे नकारात्मकता और नशे से दूर रहकर समाज को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह बताते हैं कि जीवन में Self-discipline का कितना महत्व होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन का आभार भी व्यक्त किया।
रामगढ़ताल — अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल आज अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में अपनी एक नई पहचान बना चुका है। रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग तथा अन्य जल क्रीड़ाओं के लिए यहाँ अपार संभावनाएं हैं और इनके विकास हेतु मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।
फाइनल परिणाम — किसने जीता क्या?
जूनियर महिला सिंगल स्कल:
- 🥇 स्वर्ण — संतोष यादव (मध्य प्रदेश)
- 🥈 रजत — नेहा (ओडिशा)
- 🥉 कांस्य — ईश्वरी (महाराष्ट्र)
जूनियर पुरुष सिंगल स्कल:
- 🥇 स्वर्ण — सक्षम (हरियाणा)
- 🥈 रजत — फरहान अली (असम)
- 🥉 कांस्य — शुकलाल टुडू (झारखंड)
जूनियर महिला क्वाड्रुपल स्कल:
- 🥇 स्वर्ण — मेहक, अनुष्का, कुशल चहल, अदिति मलिक (हरियाणा)
- 🥈 रजत — अनुश्ला मेरी, अश्वथ कृष्णन, मित्रंदा MS, देवेंद्र KP (केरल)
- 🥉 कांस्य — पूनम जायसवाल, प्रतीक्षा बाल्मीक, मेघा लवारिया, प्रतिज्ञा (मध्य प्रदेश)
ओवरऑल चैंपियनशिप
जूनियर महिला ओवरऑल ट्रॉफी — मध्य प्रदेश 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य — MP की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच अर्जुन अवार्डी दलबीर सिंह राठौर रहे।
जूनियर पुरुष ओवरऑल ट्रॉफी — आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, किरकी 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य — आर्मी की टीम ने पुरुष वर्ग में दबदबा बनाए रखा।
प्रतियोगिता में उपस्थित रहे प्रमुख अधिकारी
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा, महासचिव शुभाशीष मुखर्जी, चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे, फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह और सचिव सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
