लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की है। सोनम वांगचुक युवा प्रदर्शनकारियों के साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उनमें मानवता, पर्यावरण और लोकतंत्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता है। उन्होंने भाजपा सरकार को असंवेदनशील और हृदयहीन बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को जगाने के लिए किसी के त्याग का कोई महत्व नहीं है।
यह भी पढ़ें: गडकरी और CM योगी की बैठक में बलिया को मिली बड़ी सड़क सौगात
सोनम भूख हड़ताल पर — स्वास्थ्य बिगड़ा
पर्यावरणविद सोनम वांगचुक युवा प्रदर्शनकारियों के साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दिनों से जारी इस अनशन के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है।
सोनम वांगचुक को पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विश्वभर में जाना जाता है। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए देशभर से अनशन तोड़ने की अपीलें आने लगी हैं।
अखिलेश यादव ने की अपील
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा — “सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए।”
आगे उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का मनोबल और नैतिकता हर सच्चे भारतीय की प्रेरणा बनती रहे। उन्होंने उन्हें देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष में प्रकाश स्तंभ बताया।
यह भी पढ़ें: बलिया में NDA जनसंवाद — ओपी राजभर का सपा पर बड़ा हमला
भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार को जगाने के लिए वांगचुक अनशन पर बैठे हैं वह सिद्धांतहीन और भ्रष्ट तंत्र है। उसकी असंवेदनशीलता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं।
उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ताग्रह के लालच में मंदिर तक को नहीं छोड़ते वे सत्याग्रह का महत्व क्या जानेंगे। उनके अनुसार जिनमें अहंकार भरा हो उनमें परिष्कार की उम्मीद करना बेकार है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों को न युवाओं के भविष्य से लेना-देना है और न उनके परिजनों के सपनों से।



