गाज़ीपुर। उपजिलाधिकारी सदर के अनुसार जनपद के समस्त विकास खंड मुख्यालयों में SIS India Ltd के तत्वावधान में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित PSARA Act 2005 के तहत की जाएगी। ग्रुप कमांडर रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि SIS India Ltd भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो सिविल डिफेंस के तहत NDRF द्वारा प्रशिक्षण देकर पूरे भारत और विदेशों में सुरक्षा कार्य संपन्न करती है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 68500 भर्ती में OBC को 5% अर्हता छूट बहाल
कब और कहां होंगे शिविर
कोई भी अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी ब्लॉक मुख्यालय में जाकर साक्षात्कार में भाग ले सकता है। ब्लॉकवार तिथियां इस प्रकार हैं:
- सदर और विरनो ब्लॉक — 16 व 17 जुलाई 2026
- करण्डा और मरदह ब्लॉक — 18 व 20 जुलाई 2026
- बाराचवर और मुहम्मदाबाद ब्लॉक — 21 व 22 जुलाई 2026
- भांवरकोल और जमानियां ब्लॉक — 23 व 24 जुलाई 2026
- देवकली और रेवतीपुर ब्लॉक — 25 व 26 जुलाई 2026
- कासिमाबाद और सैदपुर ब्लॉक — 27 व 28 जुलाई 2026
- मनिहारी और जखनिया ब्लॉक — 3 व 4 अगस्त 2026
किन पदों पर होगी भर्ती
सुरक्षा सैनिक और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दंड:
- लंबाई: 167.5 सेमी
- सीना: 80-85 सेमी
- आयु: 19 से 40 वर्ष
- वजन: 56 से 90 किलो के बीच
- शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल पास
सुपरवाइजर पद के लिए:
- लंबाई: 170 सेमी
- आयु: 19 से 40 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट पास
चयनित अभ्यर्थियों से ₹350 का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। चयन के बाद प्रशिक्षण के लिए जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: जमानियां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को दबोचा
चयन के बाद कहां होगी तैनाती
एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी स्थानों पर स्थायी तैनाती दी जाएगी। इनमें वाराणसी, लखनऊ के प्रमुख होटल, मंदिर, रेलवे-मेट्रो, अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा और गुड़गांव शामिल हैं।
नौकरी के दौरान PF, ESI, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन और इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।


