📌 अमित मणि त्रिपाठी
देवरिया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में बुधवार को तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। रोटरी क्लब देवरिया सदर ने अपने नए कार्यकाल 2026-27 का शुभारंभ रक्तदान शिविर से किया जिसमें 16 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसी अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, मेडिकल कॉलेज शाखा ने डॉक्टर्स डे और SBI के 71वें स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन कर चिकित्सकों को सम्मानित किया। इसके अलावा रोटरी क्लब ने प्राचार्या डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच. के. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों और संकाय सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। तीनों कार्यक्रमों में डॉक्टर्स के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखा।
यह भी पढ़ें: सृजन क्लब का रक्तदान और CA सम्मान
16 यूनिट रक्त, हिमांशु का 30वां रक्तदान
रोटरी क्लब देवरिया सदर ने नए सत्र की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर से की। शिविर का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. रजनी पटेल, CMS डॉ. एच. के. मिश्रा, क्लब अध्यक्ष राकेश धर द्विवेदी और सचिव हिमांशु कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
सर्वप्रथम रोटरी क्लब की चार्टर सचिव रोटे. सीमा सोनी ने रक्तदान कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद रोटे. इमरान लारी, रोटे. हिमांशु कुमार सिंह, रोटे. अमित त्रिपाठी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, ऋषिकेश तिवारी, सुनील बरनवाल, रोटे. मिथिलेश कुशवाह, रोटे. अनिल कुशवाह, देवांशु वर्मा, सुनील वर्मा सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल 16 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
इस शिविर का विशेष आकर्षण रहे क्लब सचिव हिमांशु कुमार सिंह जिन्होंने अपना 30वां व्यक्तिगत रक्तदान किया। साथ ही अपनी धर्मपत्नी के साथ 11वीं बार दंपती के रूप में रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष राकेश धर द्विवेदी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एल. टी. तेजभान शर्मा, सुबोध चंद्र पांडेय और रवि प्रताप सिंह को भी उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्या डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
डॉक्टर्स डे और 71वां स्थापना दिवस
इसी अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, मेडिकल कॉलेज शाखा, देवरिया ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और SBI के 71वें स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. रजनी पटेल, चिकित्सकों और SBI अधिकारियों ने मिलकर केक काटकर चिकित्सक समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक आरबीओ-3 अफजल उल इस्लाम, मुख्य प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव और शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा सहित मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. जफर अनीस, डॉ. मोनिका और अन्य उपस्थित रहे।
अफजल उल इस्लाम ने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से मानव जीवन की रक्षा का महान दायित्व निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए SBI की 219 वर्षों की गौरवशाली बैंकिंग विरासत और राष्ट्र निर्माण में योगदान का भी उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें: यातायात पुलिस ने 77 वाहनों का किया ई-चालान
रोटरी क्लब ने किया चिकित्सकों का सम्मान
डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब देवरिया सदर ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रजनी पटेल, CMS डॉ. एच. के. मिश्रा तथा विभिन्न विभागों के चिकित्सकों और संकाय सदस्यों को सम्मानित किया। यह सम्मान चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा और समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. आर. के. श्रीवास्तव, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. प्रियंका राय और डॉ. रणधीर सिंह समेत मेडिकल कॉलेज और रोटरी क्लब के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। तीनों कार्यक्रमों ने मिलकर डॉक्टर्स डे को देवरिया मेडिकल कॉलेज में एक यादगार दिन बना दिया।

