जमानियां (गाज़ीपुर)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार 14 जुलाई को जमानियां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल से पहले जिलाधिकारी ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और 85 रुपये में एक किलोग्राम चने का सत्तू खरीदकर QR कोड स्कैन से डिजिटल भुगतान किया। स्वयं सहायता समूहों में CCL पेंडेंसी, धनराशि हस्तांतरण और रिवॉल्विंग फंड वितरण में देरी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए और एक सप्ताह में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे 15 दिन में भरवाने का अल्टीमेटम भी दिया।
यह भी पढ़ें: DM अनुपम शुक्ला ने गौआश्रय स्थलों की समीक्षा ली — सख्त निर्देश जारी
जमानियां में ग्राम चौपाल
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जमानियां ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉलों पर जाकर उनके उत्पादों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने समूह से ₹85 प्रति किलोग्राम की दर से चने का सत्तू खरीदा और QR कोड स्कैन करके डिजिटल भुगतान किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता पर चर्चा की।
ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, बैंक प्रबंधन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी विद्यालय और विभाग आवश्यक सामग्री, मसाले और अन्य उत्पादों की खरीद में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दें। कौशल विकास प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ कराने और पात्र लाभार्थियों को कौशल प्रमाणपत्र जारी करने के भी निर्देश दिए।
चिकित्सा अधीक्षक का रोका वेतन
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक खातों के संचालन, CCL पेंडेंसी, धनराशि हस्तांतरण और रिवॉल्विंग फंड वितरण में हो रही देरी व लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
पेयजल आपूर्ति योजनाओं के तहत भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ राजन कुमार, डीपीआरओ रमेश कुमार उपाध्याय, बीडीओ जमालुद्दीन, ब्लॉक प्रमुख अमिताभ राय ‘राहुल’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय, ग्राम प्रधान राकेश राय, बीएसए डॉ. उपासना रानी वर्मा, बीईओ अशोक कुमार गौतम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार, एसीएमओ डॉ. राम कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: गहमर पुलिस ने पकड़ी 180 लीटर अवैध शराब — तीन तस्कर गिरफ्तार
रेवतीपुर और भदौरा SHG कार्यशाला
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड रेवतीपुर और विकास खंड भदौरा में भी स्वयं सहायता समूह कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दोनों जगह SHG महिलाओं के उत्पादों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता, बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, ऋण और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाए। दोनों विकास खंडों में SHG उत्पादों के स्टॉल लगाए गए और वृक्षारोपण भी किया गया।

