लखनऊ Archives - दैनिक आवाज़

UP News: पल्मोनरी फाइब्रोसिस से हुई मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की जान — 38 साल की उम्र में निधन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े परिवार में बुधवार की सुबह गहरा सन्नाटा छा गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की आयु में उनका इस तरह चले जाना पूरे यादव परिवार के साथ-साथ राजनीतिक हलकों को भी स्तब्ध कर गया है।

सिविल अस्पताल में लाए गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बुधवार की तड़के करीब 6 बजे प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और करीबियों के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो गया है — चिकित्सकों ने प्रतीक यादव की मौत की वजह पल्मोनरी फाइब्रोसिस बताई है। यह फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़ों के ऊतक धीरे-धीरे कठोर हो जाते हैं और सांस लेना मुश्किल हो जाता है। मात्र 38 साल की उम्र में इस गंभीर बीमारी से जाना परिवार और चाहने वालों के लिए और भी गहरा आघात है।

30 अप्रैल को हुए थे बीमार — बिना छुट्टी घर लौट गए

सूत्रों के मुताबिक प्रतीक की तबीयत 30 अप्रैल को अचानक बिगड़ी थी और उन्हें लखनऊ के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन के इलाज के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ तो वे डॉक्टरों की अनुमति लिए बिना ही घर लौट आए। इसके बाद से उनकी सेहत को लेकर कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई थी और अचानक यह दुखद खबर आ गई।

मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी दिवंगत साधना गुप्ता के बेटे थे। वे सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। यादव परिवार पहले ही कई आघात झेल चुका है — मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर 2022 में निधन हुआ था और उससे कुछ माह पहले जुलाई 2022 में साधना गुप्ता भी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। अब प्रतीक के असमय जाने से परिवार एक बार फिर गहरे दुख में डूब गया है।

राजनीति से दूर — व्यापार और जीव सेवा में रही दिलचस्पी

राजनीतिक रूप से इतने बड़े घराने में पैदा होने के बावजूद प्रतीक ने हमेशा सियासत से खुद को अलग रखा। उन्होंने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लीड्स यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। पढ़ाई के बाद रियल एस्टेट और फिटनेस के क्षेत्र में अपना कारोबार खड़ा किया। लखनऊ में उनका ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम का जिम काफी चर्चित था। इसके अलावा उन्होंने ‘जीव आश्रय’ नाम की एक संस्था भी चलाई जो बेसहारा कुत्तों के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी।

अपर्णा से प्रेम विवाह — 14 साल पहले हुई थी शादी

प्रतीक और अपर्णा की प्रेम कहानी 2001 में एक जन्मदिन पार्टी में शुरू हुई थी। दोनों ने ई-मेल के जरिए बातचीत शुरू की और दोस्ती गहरी होती गई। 4 दिसंबर 2011 को सैफई में दोनों की भव्य शादी हुई जिसमें अमिताभ बच्चन समेत देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। दंपती की दो बेटियां हैं।

पत्नी अपर्णा हैं भाजपा नेता

प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं। पति-पत्नी अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े थे लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक टिका रहा। हाल के महीनों में दोनों के बीच कुछ तनाव की खबरें भी आई थीं।

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति मिले — यही सबकी कामना है।

The post UP News: पल्मोनरी फाइब्रोसिस से हुई मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की जान — 38 साल की उम्र में निधन appeared first on दैनिक आवाज़.

UP News: पाक गैंगस्टर के इशारे पर आतंकी साजिश, ATS ने 2 को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। ATS ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ (23) और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा (20) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।

पाकिस्तान से था सीधा संपर्क

ATS की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे, जो ISI के इशारे पर काम कर रहे थे। आरोपियों के फोन से वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।

संवेदनशील ठिकानों की रेकी

दोनों आरोपियों पर आरोप है कि वे पुलिस स्टेशन और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की जानकारी अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहे थे। एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क दिया गया था। इसके अलावा पैसे और हथियार मांगने के भी सबूत मिले हैं।

सोशल मीडिया से बना रहे थे स्लीपर सेल

ATS के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को निशाना बनाकर स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश में लगे थे। पाकिस्तानी हैंडलर्स उन्हें पैसे का लालच देकर देश की आंतरिक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करा रहे थे।

पूछताछ जारी, अन्य साथियों की तलाश

फिलहाल दोनों आरोपियों से ATS पूछताछ कर रही है। इनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

The post UP News: पाक गैंगस्टर के इशारे पर आतंकी साजिश, ATS ने 2 को किया गिरफ्तार appeared first on दैनिक आवाज़.

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दी बधाई
लखनऊ न्यूज, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के परिणाम में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पूर्व में ट्विटर पर लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!” साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के अगले चरणों की तैयारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सीएम योगी ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों दी बधाई

अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए अर्ह घोषित किया गया

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा का हिस्सा है, जिसे पूर्ण शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। उन्होंने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में आरक्षण नीति का पालन करते हुए, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लगभग ढाई गुना अधिक, यानी कुल 1,74,316 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए अर्ह घोषित किया है। ये अभ्यर्थी पदों की संख्या के मुकाबले उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के आधार पर चयनित हुए हैं।

आगे की तैयारी और उम्मीदवारों के लिए शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने आगामी चरणों के लिए अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी तत्परता और मेहनत से अपनी तैयारी करें। योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि यह परीक्षा उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है और आगामी चुनौतियों का सामना भी वे सफलतापूर्वक करेंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की पुलिस ताकत को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

The post Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दी बधाई appeared first on दैनिक आवाज़.

UP: योगी आदित्यनाथ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया, अभिनेता ने साझा किए अपने अनुभव
लखनऊ न्यूज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के फिनिक्स पलासियो मॉल में आयोजित एक विशेष शो के दौरान गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री राशी खन्ना भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह 2002 में गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। फिल्म ने देशभर में ध्यान आकर्षित किया है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस फिल्म की सराहना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद उत्तर प्रदेश में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, जिससे राज्य के लोग इस फिल्म को आसानी से देख सकेंगे। फिल्म के विषय को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को दर्शाती है और इसके माध्यम से एक सच्ची और प्रभावशाली कहानी लोगों के सामने आएगी।

फिल्म देखने के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। यह फिल्म गुजरात के गोधरा कांड और उसके बाद की घटनाओं पर आधारित है, जो एक संवेदनशील और ऐतिहासिक मुद्दा है।

विक्रांत मैसी को मिली धमकियां, फिल्म को लेकर कहा- ‘मैंने अपनी पूरी मेहनत दी है’

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्म के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म को लेकर कई धमकियां मिल रही हैं। विक्रांत ने कहा, “मैंने इस फिल्म में अपनी पूरी मेहनत दी है और फिल्म की कहानी को सही तरीके से पेश किया है।” फिल्म में गोधरा कांड की घटना को बारीकी से और संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब वह फिल्म देखने के बाद प्लासियो मॉल पहुंचे, तो उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया और उनकी गाड़ी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद विक्रांत मैसी को पैदल ही मॉल के अंदर प्रवेश करना पड़ा।

फिल्म का उद्देश्य और सराहना

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म गोधरा कांड और उसके बाद की घटनाओं को एक नज़रिए से पेश करती है। इस फिल्म का उद्देश्य उस समय की घटनाओं और उसके प्रभाव को दर्शकों के सामने लाना है। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा कई अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने फिल्म को देखने के बाद इसकी तारीफ की थी और इसे एक सशक्त प्रस्तुति के रूप में देखा। फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि इस प्रकार की फिल्में देश की जड़ों और उसके इतिहास को जानने का एक बेहतरीन तरीका होती हैं।

कुल मिलाकर, योगी आदित्यनाथ द्वारा इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का कदम राज्य में सिनेमा के प्रति जागरूकता और सामाजिक मुद्दों को उजागर करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

The post UP: योगी आदित्यनाथ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया, अभिनेता ने साझा किए अपने अनुभव appeared first on दैनिक आवाज़.

लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा काजल शर्मा को खिलाड़ी कोष योजना से मिले पचास हजार रुपए
लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को बी. ए. की छात्रा काजल शर्मा को खेलो इंडिया और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कुशल खिलाड़ी कोष योजना के अंतर्गत पचास हजार रुपए का चेक दिए। कुलपति ने छात्रा काजल शर्मा को पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी बधाई देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कुशल खिलाड़ी कोष योजना के सकारात्मक परिणामों को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भविष्य हेतु एक सशक्त माध्यम मिलेगा, जिससे वे सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्विद्यालय और राष्ट्र के बढ़ते गौरव में अपना योगदान देंगे। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो रूपेश कुमार ने काजल शर्मा को प्रमाण पत्र दे कर सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रो संगीता साहू अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने गौरव स्थल पर काजल शर्मा के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें बधाई भी दी।

The post लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा काजल शर्मा को खिलाड़ी कोष योजना से मिले पचास हजार रुपए appeared first on दैनिक आवाज़.

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उदघाटन
राजधानी लखनऊ के खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन लायंस वसुंधरा क्लब की अनीता अग्रवाल फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके।  प्राचार्या अंशु केडिया जी ने कहा कि विषय ज्ञान के साथ साथ कौशल विकास का ज्ञान उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत जरूरी है। अपने खाली समय में वे सिलाई सीखकर आत्मविश्वास बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य मे और भी इस तरह के प्रशिक्षण चलाने की योजना है। इस सिलाई मशीन एवं प्रशिक्षक उत्तरप्रदेश नान ओलंपिक संस्था प्रमुख अजय दीप द्वारा कॉलेज को उपलब्ध कराये गया है। इस आयोजन में उत्तमा अग्रवाल के साथ में कौशल विकास कमेटी की इंचार्ज डॉ विजेता, डॉ मनीषा, डॉ.रेशमा परवीन, डॉ. स्नेहलता आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।

The post खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उदघाटन appeared first on दैनिक आवाज़.

बाल निकुन्ज इंटर कालेज में विद्यार्थी प्रतिभा कार्यशाला में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
लखनऊ के मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुन्ज इंटर कालेज गर्ल्स विंग में सामाजिक संस्था सोक्ट एवं जनविकास महासभा द्वारा विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-2023 कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी अपनी पर्यावरण एवं जल संरक्षण की जानकारी के प्रति जागरूक होते हुए शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अवश्य करें। उन्होंने आगे कहा की आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता होंगे, अतः उन्हें आज से ही अपने भविष्य के संसाधनों के प्रति जागरूक होना होगा। साथ ही उसे सहेज कर रखना होगा।

इसी क्रम में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए उन्हें अपने आप से उसे संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए तथा जितनी जरूरत हो उतना ही पानी इस्तेमाल के लिए लेना चाहिए और उसे बेकार फेंकना नहीं चाहिए। साथ ही साथ पौधा रोपण अवश्य करना चाहिए, जिससे कि आने वाले समय में यह पर्यावरण हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ जीवन को जीने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करें।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया गया और उन्हें बताया गया कि विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के मंच पर सभी छात्राएं जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहे निशुल्क आमंत्रित हैं। यह मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही बनाया गया है। इस अवसर पर बाल निकुंज स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एच एन जयसवाल, प्रधानाचार्य श्रीमती भगवती भण्डारी, सीनियर सेक्सन इंचार्ज नवल पाण्डेय, जूनियर सेक्सन इंचार्ज योगेंद्र सिंह, प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती अंजू निगम, जनविकास महासभा के प्रदेश मंत्री अजय यादव, सोक्ट की सलाहकार राजनंदनी, सोक्ट कार्यकारिणी सदस्य जूही मौजूद रहे।

The post बाल निकुन्ज इंटर कालेज में विद्यार्थी प्रतिभा कार्यशाला में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी appeared first on दैनिक आवाज़.

मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-243 की औपचारिक परेड का हुआ आयोजन
लखनऊ में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-243 के सफल समापन पर शुक्रवार को एक औपचारिक परेड आयोजन किया गया। नौ सप्ताह का कोर्स युवा सशस्त्र बलों को गहन युद्ध चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण प्रदान करता है। चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का पालन करने और सशक्त बनाने के लिए यह पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। इस पाठ्यक्रम में त्रि-सेवा प्रतिनिधित्व वाली 26 महिला अधिकारियों सहित 116 अधिकारी शामिल थे। परेड को सैन्य परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। औपचारिक परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद, कमांडेंट एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, ओआईसी रिकॉर्ड्स और कर्नल कमांडेंट एएमसी द्वारा की गई।

4015 फील्ड अस्पताल के कैप्टन हरीश टाक को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड ऑफिसर चुना गया और उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं वायु सेना स्टेशन येलहंका की फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवालिका सती को फील्ड इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी होने के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद ने युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए पेशेवर दक्षता के उच्चतम क्रम को बनाए रखते हुए सेना चिकित्सा कोर की परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दिए गए ज्ञान को लगातार उन्नत करने और आगे बढ़ाने की भी सलाह दी। साथ ही उन्होंने सशस्त्र बलों द्वारा प्रदान किए गए अवसरों पर जोर देते हुए अधिकारियों को अपनी पेशेवर आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने और क्षेत्र और शांति में रोगी सैनिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण देखभाल के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सावधानीपूर्वक संचालन के लिए सभी की सराहना की। बता दें कि पाठ्यक्रम अधिकारियों के 200 से अधिक गौरवान्वित माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों ने परेड का देखा।

The post मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-243 की औपचारिक परेड का हुआ आयोजन appeared first on दैनिक आवाज़.

नवयुग कन्या महाविद्यालय में उद्यमशीलता पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग और इन्स्टिटूशन इनवेशन काउन्सल ने छात्राओं के लिए कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इन्डस्ट्री  की  YI Yuva की ओर से   Entrepreneurship Conclave कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवयुग कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक विजय दयाल और प्रधानाचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय जी के नेतृत्व में मुख्य अतिथियों में  ‘ Techno Group Of Institution की निदेशिका विधि अग्रवाल, Block Community Processing Manager के निदेशक मयंक,   ABC group के सह संस्थापक अंकुर भाटिया  उपस्थित रहें। इसके साथ ही सागर त्रिपाठी और शिवी गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

टीम वर्क इज़ ड्रीम वर्क

इसके बाद मुख्य अतिथि विधि अग्रवाल ने छात्राओं के साथ अपने विचार साझा किए उन्होंने छात्राओं को सफलता के पांच मंत्र दिए और  ‘टीम वर्क इज़ ड्रीम वर्क’ थीम के बारे में छात्राओं को बताया। वहीं मयंक जैन ने छात्राओं के साथ अपना अनुभव साझा किया। और  छात्राओं को समझाया कि जीवन में सफलता के लिए आत्म प्रेरणा और लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। अंकुर भाटिया ने अपने भाषण के माध्यम से सभी को इस बात के लिए जागरूक किया कि हमें किसी भी उद्यम की शुरुआत अपने देश में ही करनी चाहिए। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग तथा अन्य विभागों की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का समापन नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर श्रीमती मंजुला उपाध्याय जी के प्रोत्साहनपूर्ण भाषण के बाद विभागाध्यक्ष डाक्टर अनुरिमा बैनर्जी के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।

The post नवयुग कन्या महाविद्यालय में उद्यमशीलता पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन appeared first on दैनिक आवाज़.