श्रीलंका की शर्मनाक हार, भारत ने 302 रन से हराया

IND vs SL India beats Sri Lanka by 302 run
Share This

विश्वकप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर 14 अंको के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर अबतक अजेय बनी हुई है और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ही सिमट कर रह गई। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।

भारतीय पारी

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया था। वह चार रन बना सके थे। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया। विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने पांच विकेच लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।

श्रीलंकाई पारी

श्रीलंका की पारी कभी भी पटरी में नहीं थी। 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ही सिमट के रह गई। ओपनींग करने आए पुथम निसांका ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह की गेंद फंस गए और आउट हो पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को सिराज ने आउट कर मैदान से चलता किया। कप्तान मेंडिस को भी सिराज ने एक रन से ज्यादा बनाने नहीं दिया और पवेलियन लौटा दिया। तीन रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने मैच को वापस उठाने की कोशिश की। लेकिन, ये जुगलबंदी ज्यादे दर न चली और शमी के आते ही फिर सारे विकेटों की झड़ी लग गई। अंत में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी को विराम दे दिया। सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम के पांच बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुल सका। वहीं, आठ बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा भी भारतीय गेंदबाजों ने पार नहीं करने दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके और साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए, तो वहींं, जसप्रीत और रवींद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आया।

https://twitter.com/ICC/status/1720096897426235445?t=U6ePtM4o3xB3NFA96JzuXw&s=19