उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी शीर्षक “ट्रान्सेंडैंटल नेचर” शुक्रवार को लखनऊ में लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक शुक्रवार शाम 5:00 बजे सराका आर्ट गैलरी, होटल लेबुआ, माल एवेन्यू में मुख्य अतिथि श्री हरी ओम (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सोशल वेलफेयर, उत्तर प्रदेश सरकार ) के द्वारा किया जाएगा। इस कला प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि इस प्रदर्शनी में वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के तैल माध्यम में बनी 24 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा। यह कृतियां एक श्रृंखला बद्ध हैं। यह प्रदर्शनी आगामी 20 अक्टूबर 2023 तक कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ हेतु लगी रहेंगी।
- Home
- राज्य
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितम्बर से
Posted in
लखनऊ
