icc world cup 2023 Archives - दैनिक आवाज़

World Cup 2023: भारत पहुंचा विश्वकप के फाइनल में, कीवियों से लिया 2019 का बदला
भारत ने विश्वकप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर विश्वकप के सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। 2019 के विश्वकप में न्यूज़ीलैंड की टीम ने भारत को 18 रन से हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर पिछली हार का बदला लिया है। भारतीय टीम 12 साल के बाद विश्वकप के फाइनल में पहुंची है।

इससे पहले 2011 के विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबला जीता था। अब भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में विश्वकप 2023 का फाइनल खेलेगी। भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम सभी विकेट खोकर 327 रन पर ही सिमट गई।

https://twitter.com/ICC/status/1724835065446752370?t=MBuCGZhU2EJQ-tuRAeSe9w&s=19

कोहली-अय्यर और शमी के नाम जीत का सेहरा

पहले बल्लेबाजी करते भारत ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 327 रन ही बना पाई। भारत की जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी का अहम योगदान रहा। जिसमें कोहली ने 113 गेदों पर दो छक्कों और नौ चौकों के साथ 117 रन बनाए। तो वहीं, अय्यर ने 70 गेदों में चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 105 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल दिखाते हुए सात विकेट झटके और इसी के साथ तीनों ने मिलकर भारत को लगातार 10वीं जीत दिलाकर और अजेय का खिताब बरकार रखते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की आक्रामक पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आक्रामक शुरुआत की। रोहित ने तेजी से 47 रन बनाकर आउट हो गए और फिर शुभमन गिल क्रैम्प की वजह से परेशान 65 गेंदों में 79 रन बनाकर मैदान से चले गए। फिर विराट और अय्यर ने मिलकर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जहां विराट ने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए इस विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सचिन के 673 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

साथ ही विराट ने अपना 50वां शतक लगाते हुए फिर से सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा और 113 गेंदों पर 117 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस ने शतकीय पारी खेलते हुए 70 गेंद में चार चौके और आठ छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। 49वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार एक रन बनाकर आउट हो गए। अंत में केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी खत्म की। राहुल ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 397 रन तक पहुंचा दिया। वह 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शुभमन गिल 80 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड को भारत ने 70 रन से हराया

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल देर तक मैदान में डंटे रहे और 134 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान केन विलियम्सन ने 69 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने अपनी पारी में 41 रन का योगदान दिया। दोनों कीवी ओपनर कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात विकेट झटके और साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक सफलता हाथ लगी।

https://twitter.com/ICC/status/1724836400443367803?t=vCWsgUW6-8UJ9QmXX22LOA&s=19

The post World Cup 2023: भारत पहुंचा विश्वकप के फाइनल में, कीवियों से लिया 2019 का बदला appeared first on दैनिक आवाज़.

World Cup 2023: विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, लगाए वनडे क्रिकेट का 50वां शतक
विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50वां शतक जड़ दिया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन खुद इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। सचिन ने 452 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए थे। वहीं, कोहली ने 279वीं पारी में 50 शतक लगा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए और फिर साउदी की गेंद को कॉन्वे के हाथों कैच कराया आउट हो गए।

सचिन ने याद की विराट के साथ की पहली मुलाकात

विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाने के बाद मैदान से झुककर स्टैंड में बैठे सचिन तेंदुलकर को नमन किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा कि, “जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हँसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। और इसे सबसे बड़े मंच पर – विश्व कप सेमीफाइनल में – और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है।”

The first time I met you in the Indian dressing room, you were pranked by other teammates into touching my feet. I couldn’t stop laughing that day. But soon, you touched my heart with your passion and skill. I am so happy that that young boy has grown into a ‘Virat’ player.

I… pic.twitter.com/KcdoPwgzkX

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 15, 2023

The post World Cup 2023: विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, लगाए वनडे क्रिकेट का 50वां शतक appeared first on दैनिक आवाज़.

भारत ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, नीदरलैंड को 160 रनों से हराया
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रनो से हराकर लगातार अपनी 9वीं जीत हांसिल की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। उसने अपने सभी नौ विपक्षियों को हराया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 410 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 47.4 ओवर में 250 रन पर ही सिमट कर रह गई। भारतीय टीम ने दिवाली पर क्रिकेट प्रशंसकों को जीत का बड़ा तोहफा दिया है।

https://twitter.com/ICC/status/1723733732119494976?t=NBruQ-FxHf680CAPw9_FXw&s=19

15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल

भारत ने ग्रुप राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रनों से हराया। 15 नवंबर को पहले सेमीफाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। वहीं, भारतीय टीम अबतक विश्वकप के इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। भारत ने अपने सभी नौ विपक्षियों ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया है। भारतीय टीम के अंकों की बात करें तो वह अंक तालिका में 18 अंकों के साथ शीर्ष पर है। तो दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्वकप में समापन ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत हांसिल की है। तो वहीं, सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।

https://twitter.com/ICC/status/1723883419283738750?t=Ar_TMd_pEn0SzM0b16Qdog&s=19

भारत ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जहां भारतीय टीम ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 410 रन बनाए। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर ही सिमट कर रह गई। भारतीय टीम ने दिवाली के दिन क्रिकेट प्रशंसकों को जीत का बड़ा तोहफा दिया। भारत ने 2003 के विश्वकप में लगातार आठ मैच जीते थे। इस बार के विश्वकप में भारत ने अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ दिया। विश्वकप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2003 में 11 मैच जीते थे।

भारतीय पारी

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। तो वहीं, केएल राहुल ने अपनी पारी में 62 गेदों पर शानदार 102 रन बनाए, साथ ही, राहुल ने इस विश्वकप में देश के लिए सबसे तेज शतक बनाया। कप्तान रोहित ने 61 रन बनाए तो गिल और कोहली ने अपनी पारी में 51-51 रनों का योगदान दिया। मैच के शुरुआत में भारत के पांच बल्लेबाजों ने 50 रन से ज्यादे रन बनाए। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी की। अबतक के विश्वकप में भारत का यह दूसरा बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे। नीदरलैंड के लिए बस डे लिडे ने दो विकेट लिए। तो वहीं, मीकेरेन और मर्व को एक-एक विकेट मिले।

https://twitter.com/ICC/status/1723734707974631803?t=kgBJl-3KIcdkZ2XOnUNTxQ&s=19

11 में से 9 ने की गेंदबाजी

भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी इस मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। कप्तान रोहित शर्मा ने 11 में से 9 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। जिसमें केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने ही सिर्फ गेंदबाजी नहीं की। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तो एक-एक विकेट भी झटके। फिर, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने भी गेंदबाजी की। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने भारत के लिए दो-दो विकेट लिए। लेकिन, इस बार मोहम्मद शमी के हाथ खाली रह गए, उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

नीदरलैंड की पारी

भारत द्वारा बनाए 410 रन के जवाब में नीदरलैंड 47.4 ओवर में 250 रन पर ही सिमट के रह गई। नीदरलैंड के लिए इस मैच में सिर्फ निदामानुरु ने अर्धशतक लगाया, जहां उन्होंने अपनी पारी में सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। साइब्रांड ने अपनी पारी में 45 रन बनाए, तो वहीं, कॉलिन एकरमैन ने 35 रन तो, मैक्स ओडाड ने अपनी पारी में 30 रनों का सहयोग दिया। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स अपनी पारी खेलते हुए 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लोगन वान बीक और रूलोफ वान डेर मर्वे ने 16-16 रनों का सहयोग दे आउट हो गए। बास डी लीडे ने 12 रन, तो, आर्यन दत्त ने 5 रन और वेस्ले बर्रेसी ने 4 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन सबसे कम 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

The post भारत ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, नीदरलैंड को 160 रनों से हराया appeared first on दैनिक आवाज़.

भारत की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका को 83 रनों पर समेटा
विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम के अजेय रहने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 पर ही सिमट कर रह गई। इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए भारत ने एक और आसान जीत हासिल की।

https://twitter.com/ICC/status/1721181823357653388?t=md84qB0rpiLoqYf8kWyX8A&s=19

भारतीय पारी

भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। विराट कोहली ने 121 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए, साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। वहीं, रवींद्र जडेजा 15 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी थी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने साथ मिलकर 35 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन यह साझेदारी ज्यादे देर नहीं चली और रोहित 24 गेंद में ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर रबाडा की बॉल को तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। फिर दुसरे विकेट पर शुभमन गिल 24 गेंद 23 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। 93 पर दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 134 रन की साझेदारी निभाई। बहुत देर तक साझेदारी चलने के बाद श्रेयस एनगिडी की गेंद को मार्करम के हाथों गेंद कैच करा आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 87 गेंद में सात चौके और दो छक्के के साथ 77 रन बनाए। केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 गेंदों पर आठ रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए। पांचवे विकेट पर सूर्यकुमार यादव 14 गेंद में पांच चौके की मदद से 22 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच करा पवेलियन लौट गए। 49वें ओवर में विराट ने अपना शतक पूरा किया। विराट का यह 49वां शतक रहा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी को एक-एक विकेट मिला।

https://twitter.com/ICC/status/1721184262672585154?t=Un8A_Hrfadq3nTp-Jlqwxg&s=19

दक्षिण अफ्रीकी पारी

भारतीय टीम द्वारा 327 रन का लक्ष्य दिए जाने के बाद, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 40 रन के कुल स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। ओपनींग करने आए क्विंटन डिकॉक 5 रन की पारी खेल कर दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान तेम्बा बावुमा 11 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वापस लौट गए। एडेन मार्करम 9 रन बनाकर शमी की गेंद को राहुल के हाथों कैच करा पवेलियन लौट गए। क्लासेन 1 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद का शिकार हो गए। वहीं, डुसन 13 रन बनाकर शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो वापस चले गए। जडेजा ने मिलर को 11 रन पर बोल्ड किया तो वहीं केशव महाराज 7 रन बनाकर आउट हो गए। तेम्बा, डुसन, मार्को और मिलर के आलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सका। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। तो वहीं, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। तो, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

https://twitter.com/ICC/status/1721180799242756476?t=Xm-nz_j4WpwDJTcVd_Ofjw&s=19

The post भारत की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका को 83 रनों पर समेटा appeared first on दैनिक आवाज़.

श्रीलंका की शर्मनाक हार, भारत ने 302 रन से हराया
विश्वकप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर 14 अंको के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर अबतक अजेय बनी हुई है और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ही सिमट कर रह गई। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।

https://twitter.com/ICC/status/1720095591403823140?t=JdT9SzB6fEmgWSjf3BstPw&s=19

भारतीय पारी

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया था। वह चार रन बना सके थे। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया। विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने पांच विकेच लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।

श्रीलंकाई पारी

श्रीलंका की पारी कभी भी पटरी में नहीं थी। 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ही सिमट के रह गई। ओपनींग करने आए पुथम निसांका ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह की गेंद फंस गए और आउट हो पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को सिराज ने आउट कर मैदान से चलता किया। कप्तान मेंडिस को भी सिराज ने एक रन से ज्यादा बनाने नहीं दिया और पवेलियन लौटा दिया। तीन रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने मैच को वापस उठाने की कोशिश की। लेकिन, ये जुगलबंदी ज्यादे दर न चली और शमी के आते ही फिर सारे विकेटों की झड़ी लग गई। अंत में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी को विराम दे दिया। सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम के पांच बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुल सका। वहीं, आठ बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा भी भारतीय गेंदबाजों ने पार नहीं करने दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके और साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए, तो वहींं, जसप्रीत और रवींद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आया।

https://twitter.com/ICC/status/1720096897426235445?t=U6ePtM4o3xB3NFA96JzuXw&s=19

The post श्रीलंका की शर्मनाक हार, भारत ने 302 रन से हराया appeared first on दैनिक आवाज़.

विश्वकप में भारत की लगातार छठी जीत, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
वनडे विश्वकप 2023 में भारतीय टीम ने लगातार छठी जीत हांसिल कर ली है। इस टूर्नामेंट में भारत के लगातार अजेय रहने का सिलसिला जारी रखा है। भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 129 रन पर सिमट कर रह गई और मैच हार गई।

https://twitter.com/ICC/status/1718657668121043340?t=Fc849XHHnQcRs5oAcyZRNA&s=19

भारत ने रखा था 229 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम ने जब 229 रन बनाए तब लोगों को ऐसा लगा कि इंग्लैंड आसानी से 229 का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा और मैच जीत जाएगा, लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को आगे बढ़ने ही नहीं दिया। बुमराह ने शुरुआत करते हुए डेविड मलान और जो रूट को लगातार गेंदों में चलता किया। इंग्लैंड पर थोड़ा दबाव बढ़ा तो कप्तान रोहित ने शमी को गेंद थमा दी, जिन्होंने पिछले मैच में 5 विकेट लिए थे। शमी और बुमराह ने दबाव बनाए रखा और बेयरस्टो-स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 39 रन पर इंग्लैड के चार विकेट गिर चुके थे। कुलदीप और जडेजा ने अपना काम बखूबी निभाया और रन रोकने के साथ विकेट भी लिए।

इंग्लैंड टीम की पारी

इस विश्वकप में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी पूरी तरह से फेल रही है। ज्यादातर मौकों पर टीम छोटे स्कोर पर ही सिमट कर रह गई है और इस मैच में भी ऐसा ही हुआ। भारत द्वारा बनाए 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 129 पर ही सिमट के रह गई। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके। भारतीय गेंदबाज़ो के आगे इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी की एक न चली। किसी भी बल्लेबाज ने आक्रामकता नहीं दिखाई जिसकी वजह से इंग्लैंड की टीम भारत के सामने टीक नहीं पाई। इंग्लैंड के गेंदबाज इस मैच में बड़ी रणनीति के साथ उतरे थे। उन्होंने पहले गिल को आउट किया। फिर, कोहली को गलत शॉट खेलने पर मजबूर कर आउट किया। श्रेयस को उनकी कमजोरी (शॉट बॉल) में फंसाकर चलता किया, तो वहीं, राहुल से भी विराट जैसी गलती करवाई। भारत के मुख्य बल्लेबाज आउट हुए तो इंग्लैंड ने और विकेट लेने की कोई कोशिश भी नहीं की। उनका ध्यान सिर्फ भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना था। इसी वजह से बुमराह और कुलदीप भी कुछ खास रन नहीं बना पाए। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस मैच में शानदार फील्डिंग की। विराट कोहली के विकेट के लिए इंग्लैंड ने शानदार फील्डिंग का योगदान काफी ज्यादा था। अपनी पारी में विराट ने कई बेहतरीन शॉट खेले लेकिन इंग्लैंड की फील्डिंग के चलते उन्हें कोई रन नहीं मिला। पारी की 9वीं गेंद पर हवाई शॉट खेला और अपना विकेट गंवा दिया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार के कई शॉट चार रन के लिए जाते-जाते रह गए, क्योंकि इंग्लैंड के फील्डरों ने इन्हें दो रनों में बदल दिया था और भारत को 229 पर ही रोक दिया। अपनी अच्छी फील्डिंग के इंग्लैंड ने करीब 20 रन से बचाए।

भारतीय टीम की पारी

इस विश्वकप में भारतीय टीम ने पहली बार पहली पारी में बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने अब तक सभी पांच मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे। इस मैच में रोहित और सूर्यकुमार के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज ने अच्छी पारी नहीं खेली और 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 229 रन पर ही सिमट गई। टीम को हार्दिक की काफी कमी खली और 41वें ओवर में जडेजा के आउट होने के बाद शमी क्रीज पर आए। अंत के 10 ओवरों में भी भारतीय टीम कुछ खास फायदा नहीं उठा पाई। 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए और आखिरी के 10 ओवरों में भारत ने 4 विकेट खोकर सिर्फ 49 रन ही बना पाया। इस मैच में भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। कप्तान रोहित ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए और साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। सूर्यकुमार ने 49 और लोकेश राहुल ने 39 रन बनाए। बुमराह ने 16 रन का योगदान दिया। इस मैच में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा को शुरुआत ही नहीं मिली। वहीं, लोकेश राहुल की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। भारतीय टीम के बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी थी। उससे लग रहा था कि भारत 300 रन से ज्यादे का स्कोर बनाने में सफल रहेगा। लेकिन, जब भारत के विकेट गिरने शुरु हुए तो उन्हें नया स्कोर तय करने की जरूरत थी। हालांकि, भारत ने ऐसा नहीं किया, सभी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की जगह तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट होते चले गए। इसी वजह से भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। वनडे में बड़ा स्कोर बनाने के लिए कम से कम एक बल्लेबाज को एक छोर संभालकर लंबी पारी खेलनी होती है, लेकिन भारत का कोई भी बल्लेबाज ऐसा करता नहीं दिखा।

https://twitter.com/ICC/status/1718658888382501170?t=Qc6KDWPZem1CWwSUJ-6ESw&s=19

The post विश्वकप में भारत की लगातार छठी जीत, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया appeared first on दैनिक आवाज़.

IND vs NZ: भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया
विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। लगातार पांचवी जीत हासिल करके भारतीय टीम 10 अंक पाकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। इसके साथ ही भारत का अब सेमीफाइनल में भी खेलना तय हो गया है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए। जिसका जवाब देते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया।

https://twitter.com/ICC/status/1716134339790930259?t=8mqEGMcPYoFqKAn1X4D6bw&s=19

न्यूज़ीलैंड की पहली हार

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। मिचेल के बाद रचिन रवींद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन बनाए और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इनके अलावा विल यंग 17 रन बनाए और बाकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी न छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय टीम की लगातार पांचवीं जीत

मोहम्मद शमी के 5 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड की पारी को 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट किया। भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही, ओपनींग करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 11.1 ओवर में 71 जोड़े। लेकिन रोहित शर्मा 40 गेंदों पर 46 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर पैवलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में कुल 4 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं, भारत को दूसरा झटका 76 रन गिरा। शुभमन गिल 31 गेंदों पर 26 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डेरिल मिचेल के हाथों कैच करा आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में 33 रन बनाए और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर डेवोन कॉन्वे को कैच करा वापस लौट गए। चौथे विकेट पर लोकेश राहुल ने जिम्मेदारी संभाली लेकिन मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए, उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों में 27 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव पांचे विकेट पर खेलने उतरे और चार गेंद में दो रन बनाकर रनआउट हो गए। छठे विकेट को बचाने के लिए रविंद्र जडेजा और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, लेकिन अपने शतक से 5 रन दूर 104 गेंदों पर 95 रन बनाकर विराट पवैलियन लौट गए। तो वहीं रवीन्द्र जडेजा ने 44 गेंदों पर 39 रन बनाए और नाबाद रहे, साथ ही मोहम्मद शमी 1 गेंद पर 1 रन ही बना पाए और नाबाद लौटे। भारत ने दो ओवर शेष रहते हुए ही 274 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 5 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जहां उन्होंने 2 विकेट मिले। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर और मेट हेनरी को 1-1 विकटों से संतोष करना पड़ा।

https://twitter.com/ICC/status/1716135250869338424?t=Xgz7xW4j2a3MfClxjSIuuA&s=19

भारतीय टीम सेमीफाइनल भी खेलेगी

इस जीत के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना अब तय हो गया है। अब भारतीय टीम के 5 मैचों में 10 अंक हैं। भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर कब्ज़ा जमा चुकी है। वहीं, इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की यह पहली हार है। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के 5 मैचों में 8 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर के पायदान पर चली गई है। भारत और न्यूजीलैंड के अलावा प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान भी शामिल है। भारत का अगला मैच 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है।

The post IND vs NZ: भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया appeared first on दैनिक आवाज़.

भारत ने विश्वकप के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की जीत का सिलसिला लगातार जारी है। विश्वकप के 17वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार चौथी जीत है और अब भारत के 4 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बनाए और बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।

https://twitter.com/ICC/status/1715035677136429071?t=6v3dXk0vW9-vcZY1sqE2Cg&s=19

भारतीय पारी

बांग्लादेश को भारत ने 7 विकेट से दी मात। भारतीय टीम के सामने 257 रनों का लक्ष्य था, जिसका जवाब देते हुए भारत ने 41.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 261 रन बनाकर बांग्लादेश को 7 विकेट से हार का स्वाद चखाया। भारत के लिए पहली बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी बनाई। और हसन महमूद की गेंद पर रोहित ने तौहिद हृदॉय को कैच पकड़ा दिया।  रोहित ने 40 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। शुभमन गिल ने मेहदी हसन की गेंद पर महमुदुल्लाह को कैच पकड़ा पवेलियन लौट गए। शुभमन ने 55 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए खेल रहे विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने 97 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। हालांकि, श्रेयस अय्यर महज 19 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की खूब पिटाई की. इसके अलावा केएल राहुल 34 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

https://twitter.com/ICC/status/1715037146782765145?t=IiDirfXhEXwK__C0LHGMJA&s=19

बांग्लादेशी पारी

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तंजीद हसन और लिटन दास ने शानदार आगाज किया और 14.4 ओवर में 93 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। तंजीद हसन 43 गेंद में 51 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू  आउट हुए। कुलदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो को 8 रनों पर पवेलियन भेज दिया। सिराज ने अपने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहदी हसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। केएल राहुल ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका। लिटन ने 82 गेंदों में 66 रन बनाए और जडेजा की गेंद पर कैच आउट हो गए। तौहीद हृदय ने 35 गेंद में 16 रन बनाए और शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शुभमन गिल को कैच करा आउट हो गए। बुमराह ने को मुश्फिकुर रहीम को आउट किया जिसमें उन्होंने 38 रन बनाए, हमूदुल्लाह ने ताबड़तोड़ 46 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर में बुमराह की यॉर्कर पर वह बोल्ड हो गए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए लिए तो वहीं शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट में संतोष करना पड़ा।

बहरहाल, इस जीत के बाद भारतीय टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में मैच खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 22 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

The post भारत ने विश्वकप के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया appeared first on दैनिक आवाज़.

भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप में 8वीं बार चखाया हार का स्वाद
भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत की यह तीसरी विजय है, जिसके परिणामस्वरूप वह अब तक अपने टूर्नामेंट के सभी मैचों में अव्वल रही है। भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, और अब भारत ने पाकिस्तान को भी मात दे दी है। इससे भारतीय टीम अब तीन मैचों में छह अंक पर पहुंची है। भारत का अगला मैच बांग्लादेश के साथ पुणे में होगा, जो कि 19 अक्तूबर को खेला जाएगा। तो वहीं, पाकिस्तान 20 अक्टूबर को बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला करेगी।

भारत की धमाकेदार जीत

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हराया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान की टीम को 42.5 ओवर पर 191 रनों पर समेट दिया। भारत ने जवाब देते हुए 30.3 ओवर पर तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए और मैच को अपने नाम किया। इस जीत से भारत ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा है, और यह भारत की आठवीं जीत है।

https://twitter.com/ICC/status/1713202886648254599?t=OV_QGvVXFJesRrAA6fNlDQ&s=19

शुभमन गिल ने खेली छोटी पारी

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन के लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर वापस आए शुभमन गिल 11 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना सके और शाहीन अफरीदी की गेंद पर शादाब खान को कैच करा बैठे। गिल ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शुभमन गिल के बाद विराट कोहली उतरे और उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की, लेकिन कोहली भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर मोहम्मद हसन की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच पकड़ा पवेलियन लौट गए। विराट कोहली के आउट होने के बाद, श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।

रोहित के बल्ले ने की रनों की बारिश

रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भी उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 300 छक्के भी पूरे किए। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने।

श्रेयस ने दिलाई विजयी चौके के साथ जीत

श्रेयस और राहुल ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए मिलकर 36 रन की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर ने एक शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 62 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलायी। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के की मदद से अपने अर्धशतक को पूरा किया। वहीं, केएल राहुल ने भी अय्यर के साथ मिलकर महत्वपूर्ण रन बनाए, उन्होंने 29 गेंदों पर 19 रन बनाए और मैच को समाप्त किया। जिसमें उन्होंने दो चौके भी लगाए।

पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

टॉस हारने के बाद पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनकी पारी कुछ खास नहीं रही। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार 49 रन पर ही पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर चलते बने।

https://twitter.com/ICC/status/1713204185955439036?t=eihb43j7WbdktGW4yBs4SQ&s=19

भारतीय टीम के पांच गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। साथ ही, बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

The post भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप में 8वीं बार चखाया हार का स्वाद appeared first on दैनिक आवाज़.

विश्व कप 2023 में भारत की दूसरी जीत, रोहित ने बनाए कई रिकॉर्ड
ICC वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी मात दी है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका जवाब देते हुए भारतीय टीम ने 35 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रनों के साथ कुछ नए रिकॉर्ड भी बनाए।

https://twitter.com/ICC/status/1712131102649860503?t=E_TF9BDHkSdBe6W9HnSUmw&s=19

जीत के साथ रोहित ने बनाए कई रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 272 रन बनाए। 273 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। वहीं दूसरे छोर से ईशान किशन ने बखूबी साथ दिया लेकिन राशिद की गेंद पर वे 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इस विकेट से रोहित की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा और वो लगातार तबाही मचाते रहे। रोहित ने 84 गेंदों में 131 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए। रोहित के बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के निकले। इसके बाद विराट कोहली ने नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत का सेहरा सजाया।

इस एक मुकाबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अबतक के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक (7) मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं उनके नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (555) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा रोहित ने वर्ल्ड कप में 19 पारियां खेल 1000 रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा शतक (63) मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

https://twitter.com/ICC/status/1712130405011251486?t=SMbmsPXMKjsor5anis_r_w&s=19

अपगानिस्तानी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। जसप्रीत बुमराह ने 32 के स्कोर पर टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने इब्राहिम जादरान (22) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद हार्दिक ने रहमनुल्लाह गुरबाज को बाउंड्री पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। गुरबाज 21 रन बनाकर वापस लौट गए। 63 रन पर अफगानिस्तान को दो झटके लगे। शार्दुल ठाकुर ने रहमत शाह को 16 रनों पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह ने चौथे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी निभाई। हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। लेकिन ये साझेदारी टीक न सकी और अजमतुल्लाह को हार्दिक ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अजमतुल्लाह ने 69 गेंदों में 62 बनाए जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, शाहिदी ने 88 गेंदों में 80 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया था।

इसके बाद बुमराह ने मोहम्मद नबी (19), नजीबुल्लाह जादरान (2) और राशिद खान (16) बनाकर आउट हुए। मुजीब 10 रन और नवीन उल हक 9 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह ने 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, हार्दिक पांड्या को दो विकेटों से संतोष करना पड़ा। कुलदीप और शार्दुल को एक-एक विकेट मिला। सिराज ने नौ ओवरों में 76 रन लुटाए।

The post विश्व कप 2023 में भारत की दूसरी जीत, रोहित ने बनाए कई रिकॉर्ड appeared first on दैनिक आवाज़.