यूपी में I.N.D.I.A. गठबंधन पर लगी नज़र, कांग्रेस में शामिल होंगे कई सपा नेता

Share This

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में I.N.D.I.A. गठबंधन के बंधन टूटने लगे हैं। सपा के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और पूर्व विधायक गजराज सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे हुए हैं। जहां वे लोग बुधवार यानी आज 2 बजे कांग्रेस का हाथ थामेंगे और इसके साथ ही कई जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और पूर्व ब्लाक प्रमुख भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

यूपी में सपा के नेताओं का कांग्रेस का हाथ थामनें से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए I.N.D.I.A. गठबंधन के भविष्य के बारे में अन्यायित कयास लगने शुरु हो गए हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश पश्चिम में अपनी पैठ रखने वाले इमरान मसूद अपने अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का हाथ पकड़ चुके हैं।

2024 चुनाव से पहले सपा नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने से दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक गतिरोध पैदा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन नेताओं का कांग्रेस में जाने से यूपी की राजनीति में नए स्थायी बदलाव की संभावना हो सकती है। कांग्रेस नेताओं और अन्य सदस्यों ने इस मौके पर खुशी और स्वागत का इज़हार किया है और उम्मीद है कि इन नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस यूपी की लोकसभा सीटों पर कुछ राजनीतिक उलटफेर करने में सफल हो सकती है।