भारत की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका को 83 रनों पर समेटा

India vs South Africa
Share This

विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम के अजेय रहने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 पर ही सिमट कर रह गई। इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए भारत ने एक और आसान जीत हासिल की।

https://twitter.com/ICC/status/1721181823357653388?t=md84qB0rpiLoqYf8kWyX8A&s=19

भारतीय पारी

भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। विराट कोहली ने 121 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए, साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। वहीं, रवींद्र जडेजा 15 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी थी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने साथ मिलकर 35 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन यह साझेदारी ज्यादे देर नहीं चली और रोहित 24 गेंद में ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर रबाडा की बॉल को तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। फिर दुसरे विकेट पर शुभमन गिल 24 गेंद 23 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। 93 पर दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 134 रन की साझेदारी निभाई। बहुत देर तक साझेदारी चलने के बाद श्रेयस एनगिडी की गेंद को मार्करम के हाथों गेंद कैच करा आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 87 गेंद में सात चौके और दो छक्के के साथ 77 रन बनाए। केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 गेंदों पर आठ रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए। पांचवे विकेट पर सूर्यकुमार यादव 14 गेंद में पांच चौके की मदद से 22 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच करा पवेलियन लौट गए। 49वें ओवर में विराट ने अपना शतक पूरा किया। विराट का यह 49वां शतक रहा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी को एक-एक विकेट मिला।

https://twitter.com/ICC/status/1721184262672585154?t=Un8A_Hrfadq3nTp-Jlqwxg&s=19

दक्षिण अफ्रीकी पारी

भारतीय टीम द्वारा 327 रन का लक्ष्य दिए जाने के बाद, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 40 रन के कुल स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। ओपनींग करने आए क्विंटन डिकॉक 5 रन की पारी खेल कर दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान तेम्बा बावुमा 11 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वापस लौट गए। एडेन मार्करम 9 रन बनाकर शमी की गेंद को राहुल के हाथों कैच करा पवेलियन लौट गए। क्लासेन 1 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद का शिकार हो गए। वहीं, डुसन 13 रन बनाकर शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो वापस चले गए। जडेजा ने मिलर को 11 रन पर बोल्ड किया तो वहीं केशव महाराज 7 रन बनाकर आउट हो गए। तेम्बा, डुसन, मार्को और मिलर के आलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सका। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। तो वहीं, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। तो, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

https://twitter.com/ICC/status/1721180799242756476?t=Xm-nz_j4WpwDJTcVd_Ofjw&s=19