देवरिया पुलिस Archives - दैनिक आवाज़

Deoria News: भटकती युवती को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया — SI निशा कुमारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
देवरिया। कभी-कभी वर्दी सिर्फ कानून नहीं, इंसानियत का चेहरा भी बन जाती है। देवरिया पुलिस ने एक ऐसा ही काम करके साबित किया कि संवेदनशीलता और सेवाभाव भी पुलिस की पहचान हो सकती है। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने के इस नेक काम के लिए महिला उप निरीक्षक निशा कुमारी को पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने 12 मई 2026 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

6 मई 2026 को महिला थाने की प्रभारी पूनम यादव को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र की सिंधी मिल कॉलोनी में एक युवती भटकती हुई मिली है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होती है। जानकारी मिलते ही महिला उप निरीक्षक निशा कुमारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

नाम-पता बताने में भी असमर्थ थी युवती

पुलिस टीम ने युवती से बात करने की कोशिश की लेकिन वह अपना नाम तक नहीं बता पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती को तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

तीन दिन बाद मिली पहचान

9 मई 2026 को थाना कोतवाली पहुंचे कुछ लोगों ने युवती की पहचान की। वह निधि जायसवाल थी जो पुराना बरहज, थाना बरहज, जनपद देवरिया की रहने वाली है। पहचान होते ही जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने महिला उप निरीक्षक निशा कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल निशा कुमारी के लिए बल्कि पूरी महिला पुलिस टीम के लिए गर्व का क्षण है।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध रोकना नहीं बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी है।

— अमित मणि त्रिपाठी

The post Deoria News: भटकती युवती को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया — SI निशा कुमारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria News: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार, 12 बैंक खाते फ्रीज
देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 बैंक खातों में जमा 1,25,000 रुपये फ्रीज करने के साथ-साथ भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

कैसे चलता था ठगी का खेल

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑनलाइन गैंबलिंग गेम खिलवाते थे और सट्टा लगवाते थे। ग्राहकों को झूठे और लुभावने ऑफर देकर पहले उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद फिशिंग लिंक और गलत भुगतान प्रक्रिया के जरिए उनके ऑनलाइन गेमिंग खातों से धन निकाल लेते थे। ठगी से निकाली गई रकम को अलग-अलग बैंकों के विभिन्न खातों में मंगाकर छिपाया जाता था।

मुखबिर की सूचना पर कसा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव की निगरानी में थाना श्रीरामपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतापुपर फैक्ट्री की बाउंड्री वाल के पास से तीनों अभियुक्तों को दबोचा।

तीनों गिरफ्तार अभियुक्त देवरिया के ही

गिरफ्तार अभियुक्तों में नितीश प्रताप सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी चकरवा टोला प्रेम राय थाना श्रीरामपुर उम्र करीब 25 वर्ष, कमलेश सिंह पुत्र वकिल सिंह निवासी बैकुंठपुर थाना श्रीरामपुर उम्र करीब 58 वर्ष तथा मृत्युंजय खरवार पुत्र गंभीर प्रसाद निवासी बैकुंठपुर थाना श्रीरामपुर उम्र करीब 34 वर्ष शामिल हैं। तीनों देवरिया जनपद के ही निवासी हैं।

बरामदगी की लंबी फेहरिस्त

अभियुक्तों के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, 01 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 02 बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 पासपोर्ट, 07 सिमकार्ड सहित पैकेट, 30 खाली सिम पैकेट, 07 एंड्रॉयड मोबाइल, 02 की-पैड मोबाइल, 04 स्कैनर, 01 लैपटाप एचपी ब्रांड और 29,070 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की यह लंबी फेहरिस्त बताती है कि तीनों अभियुक्त एक सुनियोजित और संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा थे।

मुकदमा दर्ज, आगे की जांच जारी

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 67/2026 धारा 111(2), 318 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 12 बैंक खातों में जमा 1,25,000 रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं और शेष खातों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

The post Deoria News: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार, 12 बैंक खाते फ्रीज appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria News: 50 लाख के 251 मोबाइल बरामद, देवरिया पुलिस का सराहनीय कार्य
देवरिया। देवरिया पुलिस की सर्विलांस सेल ने एक बड़ी और सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। टीम ने जनपद के 251 ऐसे लोगों के मोबाइल फोन वापस दिलाए हैं जो कभी चोरी हो गए थे या गुम हो गए थे। इन सभी मोबाइलों की कुल बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। बुधवार 06 मई 2026 को एसपी देवरिया अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित कर यह सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की तकनीकी दक्षता को दर्शाती है बल्कि आम नागरिकों के प्रति उनकी जवाबदेही को भी साबित करती है।

CEIR पोर्टल बना सबसे बड़ा हथियार

एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर सर्विलांस सेल देवरिया को CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक करने का काम सौंपा गया था। CEIR एक सरकारी पोर्टल है जिसमें हर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज होता है। जब कोई मोबाइल चोरी या गुम होता है और उसकी शिकायत दर्ज होती है तो उस IMEI को ब्लॉक कर दिया जाता है और उसे ट्रैक किया जा सकता है।

जनपद में गुमशुदा मोबाइलों के संदर्भ में दर्ज प्रार्थना पत्रों के आधार पर टीम ने एक-एक मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। लगातार मेहनत और तकनीकी कौशल के दम पर सभी 251 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए और उनके असली मालिकों तक पहुंचाए गए।

निरीक्षक सादिक परवेज की टीम को मिला इनाम

इस पूरे अभियान की कमान निरीक्षक सादिक परवेज, प्रभारी सर्विलांस सेल देवरिया ने संभाली। उनकी टीम ने बिना रुके लगातार काम करते हुए यह बरामदगी संभव की। टीम के बेहतरीन और समर्पित कार्य को देखते हुए एसपी देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने उन्हें 5000 रुपये की नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया और आगे भी इसी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

साइबर ठगी से बचें — पुलिस की अपील

मोबाइल वापसी कार्यक्रम के दौरान एसपी देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने मौजूद नागरिकों से साइबर अपराध पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इनसे बचने के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, सोशल मीडिया, ई-मेल और अनजान लिंक के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। वे लोगों को झांसा देकर उनके बैंक डिटेल, OTP और व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर लेते हैं। एसपी ने नागरिकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी कोई भी निजी जानकारी न दें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों के जरिए होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या डायल 112 पर सूचित करें।

किस कंपनी के कितने मोबाइल बरामद हुए

बरामद किए गए कुल 251 मोबाइल फोन में Realme के 52, Vivo के 51, Redmi के 34, Samsung के 28, Oppo के 24, POCO के 18, Infinix के 17, OnePlus के 10, Tecno के 9, Motorola के 5, iQOO के 2 और Nothing का 1 मोबाइल शामिल है।

The post Deoria News: 50 लाख के 251 मोबाइल बरामद, देवरिया पुलिस का सराहनीय कार्य appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria News: तंत्र-मंत्र के नाम पर नाबालिग की बलि, पति-पत्नी गिरफ्तार
देवरिया न्यूज़, देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्ची की बलि दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

घटना का पूरा मामला:

27 नवंबर 2024 को भटनी क्षेत्र के नेहराडाबर गांव में एक नाबालिग बालिका का शव बरामद हुआ। इससे पहले लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और इस हत्याकांड का चौंकाने वाला सच सामने आया।

जांच में पता चला कि मृतका अपने ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। घटना के दिन वह खेलते हुए पुराने मकान पर पहुंच गई। यहीं पर आरोपी शेषनाथ यादव और उसकी पत्नी सविता देवी ने तंत्र-मंत्र के विश्वास में उसे अपनी बलि का शिकार बना लिया।

आरोपी सविता ने बताया कि उसने यूट्यूब और अन्य माध्यमों से तंत्र-मंत्र सीखा था। उसने दावा किया कि देवी ने सपने में आकर कहा था कि नाबालिग की बलि देने से उसका मानसिक रूप से बीमार पुत्र ठीक हो जाएगा। इसी अंधविश्वास के चलते पति-पत्नी ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी और शव को मक्के के डंठल में छिपा दिया।

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस टीम ने 02 दिसंबर 2024 को शेषनाथ यादव और सविता देवी को गिरफ्तार किया। उनके घर की तलाशी में हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले को सुलझाने में भटनी, बनकटा, गौरीबाजार, खामपार और अन्य थानों की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, ने टीम को ₹50,000 का इनाम और प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

The post Deoria News: तंत्र-मंत्र के नाम पर नाबालिग की बलि, पति-पत्नी गिरफ्तार appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria News: देवरिया का “थप्पड़बाज़ थानेदार”, बीच चौराहे युवक को जड़ा थप्पड़
देवरिया न्यूज़, देवरिया के रुद्रपुर में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान रुद्रपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन कुमार पांडे ने एक युवक को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिए, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने का विरोध

रुद्रपुर नगर पंचायत कार्यालय ने 100 से अधिक दुकानदारों और ठेला संचालकों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया था।  नगर पंचायत की टीम जब जेसीबी और पुलिस बल के साथ, तहसील से अभियान की शुरुआत करते हुए आदर्श चौराहे तक पहुंची। अभियान के दौरान स्थानीय लोग अपने-अपने अतिक्रमण हटाने में जुटे, लेकिन एक युवक ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

इंस्पेक्टर का थप्पड़ कांड

युवक के विरोध को देखकर थाना प्रभारी का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने सरेआम युवक को थप्पड़ मारे और पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। घटना के दौरान चौराहे पर खड़े कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

https://dainikawaz.com/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-design-3.mp4

वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। कई लोग इसे प्रशासन की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ इसको गलत बता रहे हैं।

थाने में घंटों बैठाया गया

पीड़ित युवक को थाने में ले जाकर कई घंटे तक बैठाए रखा गया। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना हो रही है।

अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

रुद्रपुर नगर पंचायत का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों को पहले से ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नगर प्रशासन का उद्देश्य है कि सड़कें साफ और यातायात सुगम रहे।

The post Deoria News: देवरिया का “थप्पड़बाज़ थानेदार”, बीच चौराहे युवक को जड़ा थप्पड़ appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria: पुलिस लाइन देवरिया में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
देवरिया न्यूज़, पुलिस लाइन देवरिया के प्रेक्षागृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश तिवारी, डिप्टी लिगल एड डिफेंस काउंसिल ने की, जबकि संचालन श्री जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किया गया।

बैठक में थाना प्रभारी एएचटीयू, श्री राकेश सिंह ने एसजेपीयू के कर्तव्यों और किशोर न्याय अधिनियम के अनुपालन पर चर्चा की। उन्होंने किशोरों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक

बाल संरक्षण कानूनों पर चर्चा

बैठक में श्री जय प्रकाश तिवारी ने किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 और केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) के तहत बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने और बाल विवाह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्देश और शपथ

श्री ओम प्रकाश तिवारी ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी अनुपालन और बालकों को विधिक सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।

समिति और विभागों का योगदान

श्री ब्रजेश नाथ तिवारी, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, ने विधि-विरुद्ध बालकों के मामलों को समयबद्ध रूप से निपटाने और सोशल बैकग्राउंड रिपोर्ट की तामील पर जोर दिया।

श्री विवेकानंद मिश्र, सदस्य बाल कल्याण समिति, ने बालकों और समिति के कार्यक्षेत्र से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की।

श्रम विभाग ने श्रम कानूनों और अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक श्रीमती नीतू भारती और मनोवैज्ञानिक श्रीमती मीनू जायसवाल ने पीड़िताओं के स्वास्थ्य परीक्षण और सेंटर के कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन

बैठक में जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, सपोर्ट पर्सन श्रीमती विभा पांडेय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री ज्योति जायसवाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि अमित उपाध्याय और अन्य बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

यह बैठक बाल संरक्षण और किशोर न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। अधिकारियों ने जनपद में बाल संरक्षण उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

The post Deoria: पुलिस लाइन देवरिया में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria: देवरिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हज़ार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
देवरिया न्यूज़, पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुमित यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के हेनौता कोठी गांव के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार, सुमित यादव पुत्र रामसजन यादव लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना सलेमपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 242/2024 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत है। अभियुक्त पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास और पंजीकृत मुकदमे

सुमित यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, धमकी, गंभीर मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के मामले शामिल हैं। अभियुक्त गोरखपुर और देवरिया जिलों में कई गंभीर अपराधों में वांछित था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभियुक्त ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह नाकाम रहा।

विज्ञापन

गिरफ्तारी में पुलिस टीम की भूमिका

गिरफ्तारी में थाना मदनपुर, देवरिया के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और उनकी टीम साथ में एसटीएफ लखनऊ की टीम के अधिकारियों ने अभियुक्त को पकड़ने के लिए पूरी योजना के साथ काम किया और सफलता हासिल की।

पुलिस का संदेश

पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। यह गिरफ्तारी अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करने और जनता में विश्वास बहाल करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

The post Deoria: देवरिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हज़ार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria: यातायात माह में जागरूकता अभियान, देवरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
देवरिया, यातायात माह नवंबर-2024 के तहत देवरिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में यह अभियान यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब सिंह और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।

वाहन चेकिंग और रिफ्लेक्टर टेप का उपयोग

शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए ताकि सर्दियों में कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही, सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया और उनके मालिकों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान कई वाहनों का चालान किया गया। इनमें शामिल थे:

– मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन

– ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले

– दोपहिया वाहन पर तीन सवारी

– बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालक

– ब्लैक फिल्म लगे वाहन

– एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) न लगाने वाले वाहन

इन मामलों में चालकों को दंडित किया गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

विज्ञापन

जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील

पुलिस ने इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं। उन्होंने कहा:

– वाहन हमेशा नियंत्रित गति में चलाएं।

– हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करें।

– सड़क पर गलत पार्किंग से बचें।

इस प्रकार के अभियान से सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

भविष्य के लिए संकल्प

देवरिया पुलिस ने घोषणा की कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था तभी संभव है जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और यातायात नियमों का पालन करे।

“जिम्मेदार नागरिक बनें और सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें।”

The post Deoria: यातायात माह में जागरूकता अभियान, देवरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria: अवैध शराब की तस्करी में बड़ी कार्रवाई, 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
देवरिया जिले के थाना सलेमपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार, 20 नवंबर 2024 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवपार-चेरो मार्ग पर छापा मारकर एक पीकअप वाहन (नंबर UP75CT3632) से 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

वाहन और शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में मौजूद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान देवेंद्र पुत्र समय सिंह, निवासी ग्राम रोहट, थाना सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। बरामद वाहन और शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने वाहन से निम्नलिखित शराब बरामद की:

– रॉयल स्टेग: 10 पेटी (375 ml), 37 पेटी (750 ml), 2 पेटी (180 ml)

– रॉयल चैलेंज: 16 पेटी (750 ml)

कुल 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी

थाना सलेमपुर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब तस्करी के इस नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जनता के सहयोग की अपील

देवरिया पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

The post Deoria: अवैध शराब की तस्करी में बड़ी कार्रवाई, 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार appeared first on दैनिक आवाज़.

Deoria विशाल सिंह हत्याकांड: जातीय उन्माद की साजिश का इशारा! पुलिस जांच जारी
देवरिया जिले के इकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव में हुए विशाल सिंह श्रीनेत हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 16 नवंबर 2024 की इस घटना में न केवल व्यक्तिगत रंजिश बल्कि राजनीतिक साजिश के संकेत मिले हैं।

गोरखपुर से जुड़ा विवाद बना हत्या का कारण

विशाल सिंह के पिता के अनुसार, विशाल गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता था, और वहीं रजा खान, फैज रैनी और राहुल अली नामक युवकों के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि इन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

साजिश में स्थानीय व्यक्ति का सहयोग

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के पास के निवासी विनोद जायसवाल ने इन युवकों को सहयोग दिया। विनोद से उनके परिवार की पुरानी जमीन को लेकर विवाद था। इन सभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

घटना की रात: धमकी और मौत

घटना वाली रात विशाल को एक फोन कॉल आया, जिसके बाद उसने परिवार को बताया कि उसे फिर धमकी दी गई है। कुछ ही देर बाद वह घर से निकला और थोड़ी ही दूरी पर उसके ऊपर हमला हुआ। परिवार के पहुंचने तक विशाल की मौत हो चुकी थी।

जातीय व राजनीतिक साजिश का शक!

सूत्रों के अनुसार, इस हत्या को निहाल सिंह हत्याकांड से जोड़ने की कोशिश की गई, ताकि हिन्दू समाज में जातीय झगड़ा भड़काया जा सके। इसके अलावा, इस घटना का उद्देश्य योगी सरकार और भाजपा को बदनाम करना और समाज में फूट डालना भी माना जा रहा है।

परिवार का आरोप और FIR

विशाल सिंह के पिता ने रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल को मुख्य आरोपी बताया है। उन्होंने इन सभी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

परिवार ने दर्ज कराई FIR

करणी सेना का अल्टीमेटम

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने सोमवार को प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।

विशेष जांच दल का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए, गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (चौरीचौरा) अनुराग कुमार सिंह कर रहे हैं।

एडीजी जोन गोरखपुर ने गठित की विशेष टीम

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल

मंगलवार को बघड़ा पुल के पास पुलिस और रजा खान के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान रजा खान घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश स्वीकार की है।

पुलिस के सामने चुनौती

इस हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब समाज का भरोसा बहाल करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की कोशिश कर रही है।

समाज में आक्रोश, न्याय की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। लोग दोषियों की गिरफ्तारी और साजिश का पर्दाफाश करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

The post Deoria विशाल सिंह हत्याकांड: जातीय उन्माद की साजिश का इशारा! पुलिस जांच जारी appeared first on दैनिक आवाज़.