यूपी: प्रदेश में गर्मी का है प्रचंड रुप, जिलों में रेड अलर्ट जारी

Heat waves
Share This

इस समय यूपी में गर्मी और लू अपने चरम पर है। नौतपा शुरू होने के बाद से गर्मी का पारा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को दोपहर दो बजे ही आगरा और झांसी का तापमान 47 के पार पहुंच गया। जिसमें अभी और बढ़ोत्तरी की आशंका है। दोपहर 12 बजे से ही राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों का तापमान 43 के पार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कुछ जिलों में आज इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हो सकता है।

गर्मी से झुलसा देने वाले हालात पूरे उत्तर प्रदेश में हैं। रविवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में चढ़े हुए पारे से गर्मी अपने प्रचंड रुप में था। झांसी में 47.6 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ गर्मी खूब रही। जबकि आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि मंगलवार से मौसम में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

गर्म हवाएं के चलने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ 25 से 35 किमी की रफ्तार से गर्म हवाओं के चलने के आसार हैं। कहीं लू तो कहीं तीव्र लू का प्रकोप देखा जा सकता है। जिसमें पश्चिमी यूपी ज्यादा प्रभावित रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में रातें भी गर्म हो सकती हैं।

रेड अलर्टः गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमरीपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास।

आरेन्ज अलर्टः कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, औरैया और आसपास।

येलो अलर्टः बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, मेरठ व आसपास लू चलने के आसार हैं।

यहां गर्म हो सकती है रातः फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास।

यूपी के सर्वाधिक गर्म 10 शहर

  • झांसी 47.6
  • आगरा 46.8
  • कानपुर 46.4
  • उरई 45.4
  • प्रयागराज 44.4
  • फतेहपुर 44.2
  • सुल्तानपुर 44.0
  • इटावा 44.0
  • हरदोई 44.0
  • फुरसतगंज 43.2