लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ ‘ओजोनस्केप : आर्ट फॉर अ ग्रीनर टूमॉरो’ कार्यक्रम का आयोजन

Share This
लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा  ‘विश्व ओज़ोन दिवस’ के अवसर पर  ‘ओजोनस्केप : आर्ट फॉर अ ग्रीनर टूमारो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संकायाध्यक्ष प्रोफेसर ए.के.सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पोट्रेट बनाने की प्रतियोगिता के साथ ‘एक्सपर्ट टॉक’आयोजन  हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. राम करण थे। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में उभरती आधुनिक कार्यप्रणालियों पर चर्चा की। साथ ही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पोट्रेट निर्माण प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में अनेक मेधावी छात्रों ने अपनी कुशल रचनात्मकता एवं उत्तम चित्रकला का प्रदर्शन किया। पोट्रेट निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से ओज़ोन परत के क्षरण पर अंकुश लगाने एवं जलवायु परिवर्तन के विषय से संबंधित संदेशात्मक पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. राम करण द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का समापन करते हुए, संकायाध्यक्ष प्रो. श्री ए. के. सिंह ने पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदुषण नियंत्रण हेतु युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का जताया।
इस कार्यक्रम में समन्वयक आप्लाइड सांइस एवं ह्यूमैनिटीज के प्रोफेसर डॉ. दीपक गुप्ता, समन्वयक सिविल इंजीनियरिंग विभाग की निधि श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनुपम त्रिपाठी और डॉ. रणविजय प्रताप सिंह समते सभी शिक्षक और कर्मचारियों मौजूद रहे।