पूर्व विधायक इमरान मसूद थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Share This

पश्चिम में अल्पसंख्यकों के बीच गहरी पैठ रखने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। इमरान मसूद अपने सैकड़ों सर्मथकों के साथ 7 अक्टूबर को दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। कांग्रेस के साथ मिलकर अब वह नई रणनीति बनने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से एक बड़ा स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इमरान मसूद की घरवापसी

इमरान मसूद ने 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की थी। और वे सपा के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बने थे। हालांकि, सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए।

राहुल गांधी की तारीफ और बसपा से निष्कासन

पिछले दिनों, इमरान मसूद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी, जिससे उनकी जमकर प्रशंसा हुई। लेकिन परिणामस्वरूप उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान करके राजनीतिक गलियों में चर्चा के विषय को तेजी से बढ़ा दिया है।

प्रदेश में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इमरान अपने समर्थकों के साथ एक महत्वपूर्ण चुनौती के लिए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी मंच काफी उठा-पटक देखने को मिल सकता है। जिससे कांग्रेस को एक महत्वपूर्ण फ़ायदा देखने को मिल सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि, उन्हें पार्टी के ओर से प्रदेश में एक मुख्य भूमिका निभाने की कमान सौंपी जा सकती है।