दीपावली के शुभ अवसर पर दुल्हन सी सजी पावन नगरी अयोध्या

Share This

दीपावली के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए पावन नगरी अयोध्या को दुल्हन जैसा सजाया गया है। इस दिवाली अयोध्या में भगवान श्रीराम का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। स्वागत के समय भगवान श्रीराम का राजतिलक पीएम मोदी करेंगे। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पहली बार हिस्सा लेंगे। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट और रामकथा पार्क को खूब भव्य तरीके से सजाया गया है।

दीपोत्सव में दुल्हन सी सजी अयोध्या

राष्ट्रीय पक्षी के रुप में बनाया गया है दीप

23 अक्तूबर को मनाए जाने वाले छठे दिव्य दीपोत्सव-2022 के शुभारंभ पर अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य दीपक की तैयारी की गई है। राष्ट्रीय पक्षी मोर के रुप में बनाए गए भव्य दीपक को खूब आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिए मुख्य मंच बनाया गया है, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बनाए गए दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। फाइन आर्ट्स विभाग की शिक्षिका सरिता सिंह व आशीष प्रजापति का कहना है कि इस दीप को बनाने में लकड़ी, मिट्टी, फेविकोल, पुआल, रंग आदि का प्रयोग किया गया है।

नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने में सजी अयोध्या

अयोध्या को सजाने के लिए तरह-तरह की लाइटें, चित्रों और फूल-मालाओं का इस्तमाल किया गया है, देखने में बिल्कुल सुखद अनुभूति का अहसास हो रहा है। बात करें दीपोत्सव की तो उसकी भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शासन-प्रशासन की चुस्ती भी देखने को मिल रही है। इस बार दीपोत्सव में अयोध्या नगरी के साथ-साथ राम की पैड़ी पर 20 लाख दीये जलाए जाएंगे, जो हर बार की तरह इस बार भी एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में दर्ज किया जाएगा।

हर क्षण का आनंद उठा रहे शहरवासी

लेज़र लाइट की चमक में मगन हर शहरवासी

अवध विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है, और पूरे उत्साह के साथ दीप-माला सजाने का काम रहे हैं। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क तक अयोध्या जगमगा रही है। अयोध्या नगरी को अद्वितीय तरीके से सजाया गया है। लेजर लाइट की चमक लोगों के चेहरों की खुशी के रूप में दिख रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे वे खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानकर हर माहौल और क्षण का आनंद ले रहे हैं।