जल्द जारी होंगे BPSC शिक्षक भर्ती के परिणाम, 1,70,461 पद रिक्त

Share This

बिहार में एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परिक्षा में भाग लिया था, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। हालांकि, आयोग ने BPSC की वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित किया था कि, 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2023 तक परिणाम घोषित हो सकते हैं।

1,70,461 पदों पर होनी है भर्तियां

बिहार सरकार ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती अभियान 2023 के माध्यम से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में विभिन्न स्तरों पर कुल 1,70,461 पदों पर स्कूल शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। जिनमें कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए 79,943 पद, कक्षा 9 से 10 तक की कक्षाओं के लिए 32,916 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 57,602 पदों पर नियुक्ति की जानी है। BPSC ने 24, 25 और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा ऑफ़लाइन ओएमआर मोड में आयोजित की गई थी, जहां परीक्षा के पेपर में वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिपरक दोनों प्रकार के प्रश्न पुछे गए थे। इसके बाद आंसर-की रिलीज किए गए थे। वहीं, अब उम्मीदवारों को परिक्षा के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।

दोबारा अपलोड कराए गए दस्तावेज

शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन के बाद, BPSC ने कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 29 सितंबर 2023 तक अपने दस्तावेज फिर से अपलोड करने की अनुमति दी गई थी। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर कहा था, “जिन अभ्यार्थियों ने कक्षा 1 से 5 के लिए गलत/त्रुटिपूर्ण दस्तावेज अपलोड किए हैं, वे लोग 26 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक अपने सही दस्तावेज दोबारा अपलोड कर सकते हैं।“