दीपावली से पहले दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

Arvind Kejriwal
Share This

दिल्ली सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। सरकार ने घोषणा की है कि इस त्योहारी मौसम में कर्मचारियों को बोनस प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बड़ी खबर को साझा करते हुए कहा है कि दिवाली के त्योहार पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं। इस त्योहारी मौसम में, हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने की घोषणा की है।

दिवाली पर 80 हजार कर्मचारियों को तोहफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि त्योहारों का मौसम चल रहा है और यह ऐलान किया है कि दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। जिसमें ग्रुप बी और सी ग्रेड के सभी कर्मचारी शामिल हैं। इसके लिए सरकार ने 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस बोनस को देने में सरकार 56,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

नगर निगम के कर्मचारियों को दी गई स्थायी नौकरी

इस घोषणा से पूर्व दिल्ली सरकार ने पाँच हजार नगर निगम कर्मचारियों को स्थायी नौकरी पर रख था। दिवाली से पहले, पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया था। सरकार ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को इस त्योहारों के मौसम पर तोहफा दिया था। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नौकरी मिली है और 3100 DBS कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (MTS) के रूप में पदउन्नति किया गया है। साथ ही, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और कचरे के ढेरों को हटाने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। इन सभी प्रस्तावों पर मंगलवार को ही सदन में मंजूरी दे दी गई है। मेयर ने इसके बारे में बताया कि स्थायी समिति की स्थापना के बाद इन प्रस्तावों को और भी आगे बढ़ाया जाएगा।