दीपावली के दिन क्या और कैसे करें जानिए एस्ट्रो प्रतीक से

Astro Prateek tips for Diwali
Share This

दीपावली को दीपों का त्योहार या दीपोत्सव भी कहा जाता है। दिवाली भारत के सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। इस दिन हम मां महालक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अराधना करते हैं। इसी दिन भगवान श्रीराम रावण का वद्ध कर अयोध्या वापस लौटे थे, अयोध्यावासियों ने दीये जला कर उनका स्वागत किया था। दिवाली का त्योहार अंधकार में रोशनी भरने का एक त्योहार है। दिवाली के दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए ताकि मां महालक्ष्मी का घर में आगमन हो। फिर शाम के शुभ मुहूर्त के समय में मां महालक्ष्मी और गणेश जी का पूजा-अर्चना करें। दिवाली की पूजा में हमसे कोई गलती न हो इसिलए आइऐ जानते हैं प्रतिष्ठित एस्ट्रोलोजर और लाइफ कोच एस्ट्रो प्रतीक से कि दिवाली पर क्या और कैसे करना चाहिए…

प्राचीन धरोहर में छिपा अमूल्य ज्ञान

हमारे प्राचीन हिन्दू धार्मिक ग्रंथ में जिसमें धर्म, परंपराएं और तत्त्वों का महत्वपूर्ण ज्ञान दिया गया है। उन ग्रंथों के अनुसार, दीपावली सनातन धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है और इसे मां महालक्ष्मी की पूजा के रूप में मनाई जाती है। मां महालक्ष्मी को धन, समृद्धि और सोभाग्य की देवी माना जाता है। दीपावली के दिन उनकी कृपा को प्राप्त करने के लिए व्रत, पूजा और दीयों का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार हिन्दू समुदाय में उत्सव और आत्मा की पवित्रता की दिशा में मान्यता प्राप्त करता है। यह देखने और समझने लायक है कि कैसे ब्रह्म पुराण हमें जीवन को सुख में तरीके से जीना सिखाता है।

एस्टो प्रतीक का कहना है कि कुछ अनुष्ठानों का पालन करके हम अपने जीवन को सुखमय तरीके से व्यतीत कर सकते हैं।

1. शुद्ध तेल का उपयोग

माना जाता है कि दीपावली पर केवल शुद्ध तेल से दियों को ही प्रज्वलित करना चाहिए। चमेली के तेल या घी का दियों में उपयोग करने से भी समृद्धि प्राप्त होती है।

2. इमली के पेड़ की पूजा

एस्ट्रो प्रतीक बताते हैं, इमली के पेड़ की एक शाखा को छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक जगह लाल धागे से बांधकर पूजा के स्थान पर रखने से मां महालक्ष्मी धन समृद्धि और अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।

3. नारी का आदर

ग्रहों के अनुसार हर मनुष्य का शनि तब कमजोर होता है जब वह किसी नारी का अनादर करता है। प्रतीक कहते हैं कि, हर दिवाली लक्ष्मी पूजन के दिन यह संकल्प लेना हमारे जीवन के लिए अच्छा होगा कि हम हर नारी का सम्मान करें जिससे हमारा शनि ग्रह मजबूत हो।

4. गौ माता के हित मे दान

यदि आपके कार्मों में रुकावट आती है तो यह अनिवार्य है कि हम पशु के हित में दान करें, गौ माता की सेवा करें या उनके हित में दान करें इससे आपके जीवन की समस्याएं हल होंगी और जीवन सुखमय व्यतीत होगा।